धनबाद, मार्च 12 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के भटमुरना के माथाडीह के पास टेलर की चपेट में नरेश प्रसाद सिंह की हुई दर्दनाक मौत के मामले में मृतक के पुत्र नितेश कुमार की लिखित शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार चालक मिथलेश कुमार को जेल भेज दिया। बता दें कि सोमवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे वृद्ध नरेश प्रसाद सिंह बाइक संख्या जेएच 10 सीजी 8951 पर बैठकर धनबाद जा रहे थे। बाइक सुनील भुइयां चला रहा था। इसी बीच राजगंज-महुदा फोरलेन सड़क पर भटमुरना के माथाडीह में टेलर की चपेट में नरेश आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.