महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की जांच की। इसमें टेम्पो में बच्चों को स्कूल ले जाते समय एक चालक को पकड़ा। उसे तत्काल सीज कर दिया। उन्होंने 180 वाहनों की जांच की। जिसमें दो यात्री वाहन, तीन माल वाहन ओवर लोड मिलने पर सीज कर दिया। 26 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर नहीं लगाने, 32 का बिना सीटबेल्ट के मिलने व 32 चालकें को बिना हेलमेट मिलने पर चालान कर दिया। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों की चेकिंग जारी रहेगा। चालकों को चाहिए कि वह यातायात नियमाों का पालन करें। सीटबेल्ट, हेलमेट जरूर लगाएं। वाहनों का बीमा, फिटनेस जरूर करा लें। ओवर लोड गाड़ियां कभी न चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...