चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- बंदगांव,संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टेबो पुलिस ने एसपी के निर्देश से रविवार को करीब 40 डिसमिल में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के तामरोंग के नील सोकडा वनग्राम में की गई। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा अफीम की खेती न करने को लेकर जगह-जगह ग्रामीणों में जागरूकता लाई जा रही है और अफीम से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि किसी भी हाल में अफीम की खेती न करें...