गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं प्लेयर्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव विनीत चौरसिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 से अधिक मैच खेले गए, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. विजय चहल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर इस प्रतियोगिता के आयोजक सलिल दत्त त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी दुर्गेश चौधरी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता को सफलताप...