इंदौर, जनवरी 8 -- सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज के बड़े-बड़े दावों के बीच इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। न्यू चेस्ट वार्ड में भर्ती डेढ़ माह के एक मासूम बच्चे का अंगूठा नर्स की लापरवाही से कटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद बच्चे को तत्काल सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल भेजा गया, जहां सर्जरी कर अंगूठा जोड़ा गया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि यूनिट के डॉक्टरों ने इस गंभीर लापरवाही की जानकारी अस्पताल अधीक्षक तक को नहीं दी। मामले को अंदर ही अंदर दबाने की कोशिश भी की गई, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।कैसे हुआ हादसा बच्चे की मां अंजु ने बताया कि वह बेटमा के बजरंगपुरा गांव की निवासी है। उसका बेटा निमोनिया से पीड़ित था, जिस कारण उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज...