जहानाबाद, मार्च 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने शहर के टेनीविगहा मोहल्ला स्थित दो घरों में छापेमारी कर 178 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किया। इस दौरान एक घर से मिले शराब के साथ एक महिला रीना देवी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत उक्त महिला और उनके बेटे राहुल कुमार को आरोपित करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा कर रहे थे। खबर के अनुसार शनिवार को होली के दिन थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली होली के मद्देनजर बिक्री करने के लिए दो घरों में बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी हुई है। महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की टीम जब छापेमारी की तो एक जगह से 128 बोतल जबकि दूसरे जगह से 50 बोतल विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.