लखनऊ, अप्रैल 27 -- जन्मजात टेढ़े मेढ़े पैर (क्लब फुट) होने की समस्या गर्भावस्था के समय धूम्रपान करना, जीवाश्म ईंधन से निकलने वाले धुएं, बैटरी से संबंधित विषाक्त पदार्थों जैसे जोखिम के संपर्क में आने पर हो सकती है। अब भी लोग अंधविश्वास में क्लब फुट की समस्या की वजह गर्भावस्था के दौरान सूर्य या चंद्र ग्रहण देखने को मानते हैं। जन्मजात टेढ़े मेढ़े पैर के इलाज के लिए बच्चे की उम्र कम होना जरूरी होता है। जितनी शुरुआत में इलाज होगा, उतनी जल्द ही पैर में सुधार हो सकता है। यह जानकारी भोपाल एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने दीं। डॉ. सिंह केजीएमयू के पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग व क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट की ओर से क्लब फुट प्रबंधन पर शताब्दी फेज टू में प्रशिक्षण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीजीएमई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.