किशनगंज, सितम्बर 7 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को अनंत पूजा का आयोजन किया गया। सुबह सुबह महिलाओं ने स्नान आदि कर पूजा स्थल पर कलश की स्थापना कर भगवान विष्णु की तस्वीर रख कुश से निर्मित अनंत की स्थापना की गयी। जिसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित द्वारा पूजा शुरू की गई। प्रखंड क्षेत्र के भोरहा , धवैली, फुलबरिया, मटियारी , फतेहपुर, टेढ़ागाछ , बेनूगढ़ आदि जगहों पर पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। दुर्गा मंदिर फुलबरिया में महिलाओं ने शिव मंदिर के प्रांगण में भगवान विष्णु का आह्वान कर गंध, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, पुष्प, धूप आदि से पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की। पूजन के बाद पुरुषों ने दाहिने हाथ पर एवं महिलाओं ने बाएं हाथ पर अनंत डोरा बांधा। पुजारी चन्द्रदेव तिवारी ने बताया कि अनंत चतुर्द...