किशनगंज, फरवरी 2 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत स्थित दहीभात के निकट अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। गोरिया नदी किनारे स्थित घाट से बालू काटकर सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू काटने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर मेरे द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। बालू खनन के कारण क्षेत्र की नदियों पर खतरा मंडराने के साथ-साथ नदियों की धारा भी अपना रुख मोड़ रही हैं। जिस कारण नदी किनारे बसे ग्रामीण इलाकों में कटाव का खतरा बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि नदियों से बालू काटने का कार्य दिन के उजालों के साथ-साथ रात के अंधेरे में भी फल फू...