चंदौली, फरवरी 23 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने टेट परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए शासन के प्रति विरोध किया। यह विरोध आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत किया गया। शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में पठन-पाठन के दौरान काली पट्टी बांधी। इसके अलावा यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे प्राथमिक शिक्षकों ने भी कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी निभाई। शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने शासन से एनसीटीई में संशोधन कर अध्यादेश के माध्यम से शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने की मांग की। कहा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर 22 फरवरी को सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। आंदोलन की अगली कड़ी में 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध तथा 26 फरवरी को जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.