सहारनपुर, फरवरी 23 -- गंगोह। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियमानुसार नियुक्त शिक्षकों पर थोपे जा रहे टेट परीक्षा के आदेश के विरोध में अध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाकाध्यक्ष सुरेंद्र कर्णवाल के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी व जिला अध्यक्ष ईसमसिंह के नेतृत्व में ब्लाक इकाई 23 से 25 फरवरी तक हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, बीएलओ कार्य तथा बोर्ड ड्यूटी आदि कार्य करेंगें। 26 फरवरी को जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। संजीव शर्मा, बालेश सिंह, पदमसिंह, मैनपालसिंह, शिवकुमार, नरेश कुमार, अमन देशवाल, मौ. आसिफ, कामिल, बालेश सिंह, ललित, विकास ,मीरारानी, विजेंद्र कुमार, अतीक अहमद व विनोद शर्मा आदि रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.