बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 11 दिसंबर को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टेट अनिवार्यता के सवाल को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में हिस्सेदारी के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि 10 दिसंबर को काफी संख्या में शिक्षक अपने-अपने साधन, रेल व बसों से दिल्ली के लिए कूंच करेंगे। जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 22 दिसंबर को प्रेस क्लब सभागार में जनपदीय अधिवेशन के लिए पदाधिकारियों का नामांकन 24 को जांच और नाम वापसी होगी। 26 दिसंबर को बीएसए कार्यालय परिसर में जनपदीय अधिवेशन संपन्न होगा। जिसम...