मैनपुरी, फरवरी 24 -- टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक आंदोलनरत हैं। प्रदेश स्तर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ सहित चार संगठन एकजुट हुए हैं। इन संगठनों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया। इसी के बैनरतले जिले में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट कर रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और इस फैसले को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश भर के शिक्षक टेट अनिवार्यता के विरोध में लामबंद हैं। लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं है। 26 फरवरी को मैनपुरी में बीएसए कार्यालय से डीएम कार्यालय तक मार्च होगा और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.