उरई, दिसम्बर 7 -- उरई। शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार को सैकड़ों शिक्षकों ने एकजुट होकर सांसद के आवास पहुंच ज्ञापन देते हुए केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष के आवाहन पर रविवार को जनपद के सैकड़ो शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विद्या सागर मिश्रा और जिला मंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षक सांसद के आवास पर पहुंचे। शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता लागू करने के विरोध में सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। सांसद प्रतिनिधि ने ज्ञापन लेकर के आश्वासन दिया कि ज्ञापन को सांसद जालौन, गरौठा, भोगनीपुर नारायण दास अहिरवार को सौ...