गाजीपुर, फरवरी 24 -- रेवतीपुर। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश के बेसिक व जूनियर शिक्षकों ने सोमवार से टेट अनिवार्यता के विरोध में व्यापक अभियान शुरू किया। शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण, बोर्ड परीक्षा, बीएलओ व एसआईआर ड्यूटी का निर्वहन करते हुए बांहों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रतिरोध दर्ज कराया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने बताया कि "जस्टिस फॉर टीचर्स" अभियान के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा, जबकि 26 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर मार्च निकालकर कानून वापस लेने की मांग की जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि टेट कानून लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.