संतकबीरनगर, जनवरी 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के होजरी उद्योग को अब पंख लगेंगे। यहां तैयार प्रोडक्ट जिले के साथ ही प्रदेश और दूसरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। यह सब होगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से। प्रदेश के दस जनपदों में टेक्सटाइल पार्क स्थापित होना है उसमें संतकबीरनगर भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने संतकबीर के नाम से जिले में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की घोषणा मार्च 2025 में ही किया था। अब इसके स्थापना को लेकर पहल शुरू हो गई है। मगहर में बंद बड़ी कताई मिल की जमीन को इसके लिए चिन्हित किया गया है। करीब 27 एकड़ में यह पार्क स्थापित होगा। इसमें एमओयू करने वाले व्यापारियों को वरीयता दी जाएगी। इसकी पहल होने के साथ ही जिले के होजरी व कपड़ा कारोबारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से जिले...