जमशेदपुर, मई 23 -- पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुद्विय कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका प्रखंड में टेक्निकल यूनिवर्सिटी की स्थापना और 2025-26 से डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की। विधायक ने बताया कि पोटका के खड़ियासाई मौजा में डिग्री कॉलेज के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और शिलान्यास भी हो चुका है, लेकिन भवन निर्माण में अभी समय लगेगा। इस वजह से उन्होंने अस्थायी तौर पर पास के विद्यालय या पंचायत भवन में पढ़ाई शुरू करने का सुझाव दिया ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो और एक साल बर्बाद न हो। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुद्विय कुमार सोनू ने विधायक की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.