किशनगंज, फरवरी 4 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्याझ्र2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला मंगलवार को घटने के बाद एसडीपीओ गौतम कुमार द्वारा बुधवार को घटनास्थल का जायजा लिया गया। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक किशन कुमार ऋषिदेव, पिता पंचानंद ऋषिदेव, अपने नाना के घर गोढिया हाट के समीप गांव में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। बुधवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एसडीपीओ गौतम कुमार पहुंचे। उनके साथ इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम, सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.