बोकारो, सितम्बर 28 -- फुसरो गिरिडीह के पूर्व सांसद सह अलग झारखंड के लिए आंदोलन के अग्रणियों में शामिल रहे टेकलाल महतो की 27 सितंबर की 14वीं पुण्यतिथि पेटरवार प्रखंड अन्तर्गत पिछरी में झामुमो सह स्व टेकलाल महतो स्मारक समिति के द्वारा मनायी गई। अध्यक्षता झामुमो मिडिया प्रभारी बिक्की आनंद महतो ने एवं संचालन आन्दोलनकारी नेता जलील अंसारी ने किया। मुख्य रूप से पहुंचे झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने कहा कि स्व टेकलाल महतो के अधूरे सपने मिलकर पूरे किये जायेंगे। जेएसीएमयू के केन्द्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, अनिल मुर्मू, शकंर मुर्मू, जीबाधन टुडू, निर्मल रविदास, आबिद हुसैन, शोएब आलम, अभिषेक कुमार, ललन टुडू आदि थे। 16. पिछरी में शनिवार को पुण्यतिथि में शामिल सभी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.