गया, फरवरी 19 -- अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में बुधवार की रात को सरजू राम के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप राम का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नीमचक बथानी डीएसपी और स्थानीय थाने को दी। डीएसपी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। छोटे भाई डब्लू की आज घर से निकालनी थी बारात मृतक दिलीप राम के छोटे भाई डब्ल्यू की गुरुवार को उसके घर से बारात निकालनी थी। लेकिन, दिलीप की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। दिलीप की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। दिलीप के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दिलीप की पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके चली गई थी। उसे लाने के लिए वह अपने घर वालो...