फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एसआईआर में बूथ लेबल आफीसर चकरघिन्नी बने हैं। मतदाता गणना प्रपत्र जमा नही कर रहे हैं और ऐसे में अफसरों का कोपभाजन उन्हें बनना पड़ रहा है। रात रात भर जागकर डिजिटाइजेशन कर रहे बीएलओ टेंशन में आ गए हैं। सबसे अधिक मुसीबत 2003 की निर्वाचक नामावली की है। कई बीएलओ को दूसरे मतदेय स्थल की सूची थमा दी गयी है। इससे सूची में नाम न देखकर मतदाताओं ने पहला कालम ही भरा है। इन मतदाताओं को नोटिस मिलने की संभावना है जिसमें आयोग की ओर से निर्धारित दस्तावेज जमा करने के बाद ही मतदाता अर्ह होंगे।जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान की मानीटरिंग लगातार की जा रही है। ब्लाक से लगातार जिला स्तरीय सभी अफसरों को पर्यवेक्षण में लगाया गया है और रोजाना बीएलओ मतदेय स्थलवार रिपोर्ट ले रहे हैं...