हापुड़, जनवरी 3 -- सिंभावली। थाना पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया है। कॉलेज से ऑटो में बैठकर अपने घर लौट रहे भाई-बहन का उतरते समय कपड़े व अन्य सामान से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया। सिंभावली में उतरने के बाद जब छात्रों को बैग के छूटने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी सुरेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑटो की तलाश शुरू की।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने ऑटो चालक का पता लगाकर उसमें रखा बैग बरामद कर लिया और सुरक्षित रूप से छात्रों एवं उनके पिता को सौंप दिया।छात्रों के पिता कुलदीप प्रधान पुलिस की तत्परता व ईमानदारी से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मिठाई खिलाकर थाना प्रभारी सुरेश कुमार, एसआई नवीन कुमार गौतम एवं पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्य से ...