सहारनपुर, अप्रैल 5 -- सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कलक्ट्रेट तिराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब पत्नी के साथ चालक टेंपों में सवार होकर घर लौट रहा था और उसे रोककर एक यातायात पुलिसकर्मी ने चालान कर दिया। टेंपों चालाक ने सभी कागजात दिखाए, लेकिन इसके बाद भी चालान कर दिया गया। इसको लेकर चालक और यातायात पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। उसकी पत्नी ने पूरी घटना की वीडियो बना ली। मामले की ऑनलाइन शासन से भी शिकायत कर दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच बैठा दी है। दरअसल, शनिवार को एक चालक टेंपों में पत्नी के साथ घर लौट रहा था। वह जब कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचा तो यातायात पुलिसकर्मी ने रोक लिया और चालान काट दिया। इसी बीच चालक और उसकी पत्नी टेंपो से नीचे उतर गए। चालक का कहना है कि टेंपों में कोई सवारी नहीं है, उसने सभी कागजात भी दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.