कन्नौज, मई 12 -- कन्नौज। टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार घायल हो गया। भाई ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोदा निवासी रोहित पुत्र महेंद्र सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई मोहित विगत 7 मई की सुबह बाइक से घर लौट रहा था। तभी कूल्हापुर पुल के निकट पहुंचते ही तेज गति में आ रहे बेकाबू टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया था। पीड़ित ने आरोपित टेंपो चालक दिनेश पुत्र श्री कृष्णा निवासी ग्राम पहला गुरसहायगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.