मोतिहारी, मई 13 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता। बेतिया -अरेराज मुख्य सड़क पर नरकटिया चौक के समीप कब्रस्तिान के पास सोमवार दोपहर एक टेंपू पलटने से टेंपू पर सवार करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदगंज थाना क्षेत्र के चंडीस्थान गांव का एक ही परिवार के लोग,पश्चिमी चम्पारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में रामज्ञा पासवान के घर शादी समारोह में सम्मिलित होकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच नरकटीया कब्रस्तिान के पास भीषण गर्मी के कारण टेंपू का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे टेंपू पलट गया। जिसमें टेंपू पर सवार एक महिला,एक युवक,दो युवती,एक बच्चा सहित अन्य लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...