रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, संवाददाता। टेंडर हार्ट स्कूल में कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ का वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह देश के कर्मवीरों को समर्पित रहा। नन्हे बच्चों ने भारत के निर्माण, सुरक्षा और विकास में योगदान देने वाले कर्मवीरों को भावपूर्ण सम्मान दिया। राउंड टेबल झारखंड चैप्टर के चेयरमैन आकाश खोसला और स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी मुख्य अतिथि थे। प्राचार्या उषा किरण झा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उप-प्राचार्या कविता किरण झा ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...