प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद में बड़ा खेल हुआ है। टेंडर से बचने के लिए अलग-अलग टुकड़ों में उपकरणों की खरीद की गई। एक ही दिन में अलग-अलग बिल पर भुगतान भी किया गया। यही सामान एक अन्य फर्म से भी उसी दिन खरीदा गया। स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में किया गया गोलमाल विभाग के साथ ही सामान आपूर्ति करने वालों में खासा चर्चा में है। सरकारी विभागों में 10 लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर टेंडर निकालने से बचने के लिए यह खेल किया गया। स्वास्थ्य विभाग में सर्जिकल उपकरण, ग्लब्स सहित अन्य सामान की खरीदारी के लिए टेंडर से बचते हुए अपने करीबी फर्म से आपूर्ति ली गई। यह खेल आठ नवंबर 2024 को हुआ। शिव सर्जिकल नामक फर्म से उपकरणों की खरीद पर एक ही दिन में 7,77,150 रुपये का तीन अलग-अलग प्रति बिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.