कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ,संवाददाता। विकासखंड सौरिख में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कई गांवों में सड़कों का निर्माण शुरू हो जाने और कुछ स्थानों पर कार्य पूरा हो जाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। विकासखंड सौरिख द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज वित्त आयोग योजना के अंतर्गत 24 निर्माण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। निविदा फार्म 5 फरवरी से 9 फरवरी तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लेखाकार कार्यालय से प्राप्त किए गए और 9 फरवरी को अपराह्न 3:30 बजे गठित समिति के समक्ष निविदाएं खोली गई। इन सभी सड़कों और नालियों के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 1.80 करोड़ रुपये बताई गई । आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू क...