कन्नौज, फरवरी 9 -- कन्नौज, संवाददाता। तालग्राम ब्लॉक में पांच फरवरी को टेंडर प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। छह फरवरी को भाजपा नेता रूपेंद्र राजपूत द्वारा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और उनके भतीजे पर अपहरण, मारपीट व जानलेवा हमले के आरोप लगाने के बावजूद चार दिन बाद भी पुलिस की निष्क्रियता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोमवार को महानगर गांव स्थित एक निजी ईंट-भट्ठे पर लोधी समाज की जनसभा में आक्रोश खुलकर सामने आया। सभा का नेतृत्व बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने किया। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सरकार में यदि प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं होती तो यह कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा। हालांकि बा...