लातेहार, अक्टूबर 9 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि । बरवाडीह- लंका- मंगरा के सड़क निर्माण के लिए ठीकेदार को टेंडर मिले कई दिन गुजर गए हैं, लेकिन अब तक उक्त सड़क का निर्माण कार्य आरम्भ नहीं हो सका है। ग्रामीणों को जर्जर सड़क से आना- जाना करना पड़ रहा है। सरकार ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखकर जिस तरह सड़क निर्माण के लिए टेंडर देने में सक्रियता दिखाई, उसके निर्माण में उतना ही विलम्ब किया जा रहा है। ग्रामीण सड़क निर्माण शुरू होने के इंतजार में हैं। चर्चा है कि लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाले उस सड़क निर्माण कार्य में कुछ कार्यकर्ता को रखने की तैयारी चल रही है। पूरी तरह बात नहीं बनने के कारण ही सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास की तिथि तय नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.