बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- बुलंदशहर। जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार ने जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया में शासन आदेश के विपरीत टेंडर निकालने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि टेंडर में गड़बड़ी करते हुए अवैध वसूली की गई है। जिला पंचायत संदीप कुमार ने डीएम को पत्र देकर बताया कि जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई हैं। निकाली गई निविदाओं से एडवांस कमीशन के रूप में अवैध वसूली की गई है। शासन के अनुदान का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निविदाओं को निरस्त करने की मांग की है। अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया नियमानुसार की गई है। आरोप निराधार हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.