गाज़ियाबाद, दिसम्बर 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण में हुए टेंडर घोटाले के मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। प्राधिकरण के अधिकारी ने अदालत में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख नियत कर दी। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में नोएडा टेंडर घोटाला हुआ था। घोटाले की जानकारी मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच की थी। जांच में सीबीआई ने घोटाला होना पाया। आरोप है कि यादव सिंह ने अपनी चहेती फर्म को बिना टेंडर हुए ही काम दे दिया था। जिसमें अरबों का घोटाला होना पाया गया। इस मामले में सीबीआई ने यादव सिंह समेत 11 लोग और तीन फर्मो को आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। तभी से केस की सुनवाई विशेष सीबीआई कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस म...