कन्नौज, फरवरी 6 -- कन्नौज, संवाददाता। ब्लाक तालग्राम में टेंडर डालने को लेकर भाजपा नेता व ठेकेदार का ब्लॉक प्रमुख पति के भतीजे के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ठेकेदार ने ब्लॉक प्रमुख के भतीजे पर अपहरण के साथ ही ब्लॉक प्रमुख के पति पर जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली गुरसहायगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। छिबरामऊ के गनेश चौधरी निवासी रूपेंद्र राजपूत ने कोतवाली गुरसहायगंज में दी गई तहरीर में कहा है कि वह ईंट भट्टे का संचालक है। तथा राजकीय ठेकेदारी का कार्य करता है। इसके अलावा भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक है। गुरुवार को तेराजाकेट स्थित ब्लाक तालग्राम में निविदा डाली जानी थी। उसने पांच निविदा प्रपत्र खरीदे थे। जब वह टेंडर प्रपत्र खरीद रहा था, तभी ब्लॉक प्रमुख के पति क...