वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने मंगलवार को टेंडर नामित होने के बाद काम शुरू नहीं करने पर ठेकेदारों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हफ्तेभर में काम चालू नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। उन्होंने अभियंता को भी सख्त लहजे में कहा कि ऐसे ठेकेदारों को नोटिस जारी करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की अंतिम बैठक हुई। जलनिगम की लापरवाही, अधूरी और जर्जर सड़कों को लेकर पंचायत सदन में शोर-शराबा हुआ। सदस्य ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, अंजनी नंदन पांडेय औऱ गौतम सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र में जलनिगम द्वारा किए गए अधूरे कार्यों का मुद्दा उठाया। सुनील सिंह ने बताया कि आराजीलाइन ब्लॉक के भतसार गा...