फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद। सेक्टर-10-11 डिवाइडिंग रोड को बने हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है। बार-बार टेंडर लगाने के बावजूद कंपनियां स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए आगे नहीं आ रही हैं। रेट कम होना इसकी वजह माना जा रहा है। सेक्टर-10-11 डिवाइडिंग रोड को एक साल पहले चार लेन बनाया गया था। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटें भी लगनीं थीं। यहां लाइटें लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने गत वर्ष भी टेंडर लगाया था। लेकिन, इसके बाद भी कोई कंपनी सामने नहीं आई। निगम ने फिर से यहां स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर लगाया। नगर निगम प्रशासन अब तक पांच बार टेंडर लगा चुका है। अब फिर से नगर निगम प्रशासन ने यहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए निगम प्रशासन ने 23 लाख 50 हजार रुपये से ज्यादा का बजट मंजूर किय...