बरेली, मार्च 12 -- बदायूं में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-दो के टेंडरों में धांधली का आरोप लगाते हुए जेई-एई ने चीफ इंजीनियर से सामूहिक रूप से तबादला करने की मांग की है। बुधवार को बदायूं डिवीजन के ऑफिस में धरने पर बैठ गए। इंजीनियरों ने तबादला न होने पर भविष्य में अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। बदायूं में बुधवार सुबह पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय के इंजीनियर सामूहिक तबादले की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की अगुवाई में प्रांतीय खंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी इंजीनियरों ने ठेकेदारों के साथ साठगांठ करके टेंडर पूल करने के आरोप लगाए। साथ ही चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिलाने के लिए बिल्सी और बदायूं विधानसभा के जनप्रतिनिधियों प्रतिद्वंदी ठेकेदारों के कार्यों की गुणवत्ता की शिकायत कराने के आरोप लगाए। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.