देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में मंगलवार आधी रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी ऊंची लपटें आसपास के रिहायशी मकानों तक पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और करीब 30 हजार लीटर पानी की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रताप मार्ग स्थित नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक नरेन्द्र कुमार) के खाली प्लॉट में टेंट और शामियाने का भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था। अचानक वहां आग सुलग उठी। सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। फायर स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक टेंट हाउस में लकड़ी की फोल्डिंग टेबल, बर्तन, भट्टियां, मेट और रजाई-गद्दे भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.