औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। सस्ती और लुभावनी पर्यटन यात्रा का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.19 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप, दस एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस को उसके खिलाफ गुजरात, तेलंगाना, दिल्ली, मुंबई व लखनऊ समेत विभिन्न राज्यों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। औरैया कोतवाली में मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि साइबर थाना टीम शिकायतों की जांच कर रही थी। मंगलवार तड़के करीब 2:50 बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र स्थित 100 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय के पास से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवेद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी निवासी ग्राम रूरूआ सांफर थाना अजीतमल ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.