दरभंगा, जनवरी 16 -- बिरौल। प्रखंड के बलहा गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित एमसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को रोमांचक अंदाज़ में हुआ। खिताबी मुकाबले में कमलाबारी की टीम ने यंग स्टार बिरौल को एकतरफा मैच में सात विकेट से पराजित कर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर कमलाबारी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 11 ओवर ही टिक सकी और 62 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई। जवाब में कमलाबारी की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। नौवें ओवर में ही तीन विकेट खोकर टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रधान महासचिव प्रवीण कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राम अघीन शर्मा एवं छात्र नेता हेमंत कुमार यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मे...