पूर्णिया, जनवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के डीएसए ग्राउंड पर पुलिस- पब्लिक मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल का उद्घाटन एसपी स्वीटी सहरावत ने किया। उन्होंने इस तरह के आयोजन को पुलिस के साथ पब्लिक के समन्वय को बेहतर बनाने की अच्छी पहल बताई। कहा कि थाना स्तर पर इस तरह का आयोजन कर युवाओं को खेल से जोड़ने का पुलिस प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होंगे। इधर टॉस जीत कर पुलिस एकादश की टीम ने वहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में टीम ने 170 रन बनाए एवं पब्लिक एकादश को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया। अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित सभी ओवरों में पब्लिक एकादश की टीम महज 109 रन ही बना पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...