भागलपुर, फरवरी 4 -- बिहार टूरिज्म का हब बनता जा रहा है। 2023 में सबसे ज्यादा पर्यटकों ने बिहार के प्रमुख धरोहरों को देखा। करीब 8.21 करोड़ पर्यटकों ने बिहार के तीर्थ स्थल के अलावा ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार किया। इनमें 8.15 करोड़ घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या 5.46 लाख रही। पर्यटन विभाग ने जनवरी से दिसंबर तक आये पर्यटकों का आंकड़ा जारी किया है। पर्यटन विभाग बिहार में 15 प्रमुख स्थलों के अलावा अन्य जिलों में आये टूरिस्टों का मासिक आंकड़ा एकत्र करता है।  राज्य में पटना, गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा, रक्सौल, मुंगेर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बांका के अलावा सोनपुर मेला, श्रावणी मेला, पितृपक्ष मेला में पुनपुन और गया में आये श्रद्धालुओं की संख्या विभाग ने जारी किया है। भागलपुर के जिला पर्यटन पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार बिह...