नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- Gangubai: टूटे हुए दांत और प्यारी सी मुस्कान वाली नन्हीं गंगूबाई आपको याद है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कॉमेडी सर्कस में गंगूबाई के नाम से मशहूर सलोनी दैनी की। सलोनी को इस शो से एक खास पहचान मिली थी। सलोनी एक एक वक्त अपने बढ़े हुए वजन को लेकर भी काफी सुर्खियों में आई थीं। सलोनी के दौरान उनका वजन 22 किलो बढ़ गया था, जिसे उन्होंने लॉकडाउन में कम किया। ऐसे में अब सलोनी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई दंग है।इतनी बदल गई हमारी गंगूबाई दरअसल, सलोनी दैनी हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से अपनी क्यूट स्माइल से फैंस का दिल जीत लिया। सामने आए वीडियो में सलोनी काफी फिट नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर की बैगी जींस के साथ मरून कलर की जैकेट पहनी है। इसके साथ ...