नई दिल्ली, जनवरी 21 -- वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल की मौजूदा चैंपियन और सबसे ज्यादा दो खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस ने 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरा खिताब जीता था। टूर्नामेंट के चौथे सीजन में मुंबई इंडियंस ने दमदार शुरुआत की, लेकिन हैरानी की बात ये है कि मुंबई इंडियंस का इस सीजन गुरूर टूट गया है। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहली बार लीग फेज में मुंबई इंडियंस को चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने में भी परेशानी होने वाली है, क्योंकि टीम 6 मैचों में से सिर्फ दो ही मैच अभी तक जीत पाई है। मुंबई इंडियंस का ये डब्ल्यूपीएल में चौथा सीजन और टीम पहली बार लीग फेज में 4 मैच हारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने एक-एक बार मुंबई इंडियंस को हराय...