नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- टाटा मोटर्स ने सितंबर 2025 में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने इस महीने कुल 60,907 पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री दर्ज की, जिसमें से घरेलू बाजार का योगदान 59,667 यूनिट्स रहा। यह पिछले साल की तुलना में 47% की धमाकेदार बढ़त है। इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे सबसे बड़ा हाथ GST 2.0 टैक्स कटौती और फेस्टिव सीजन की जबरदस्त डिमांड का रहा। टाटा की ओर से नेक्सन ने सितंबर 2025 में रिकॉर्डतोड़ बिक्री हासिल की। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च से पहले विदेश भेजी गईं इस मारुति SUV की 6000 यूनिटटाटा नेक्सन बनी टाटा की सेल्स क्वीन सितंबर 2025 में टाटा की स्टार SUV नेक्सन ने अकेले ही 22,500 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह किसी भी टाटा पैसेंजर व्हीकल की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री ह...