आगरा, मई 30 -- विगत दिनों मौसम खराब होने के दौरान गांवों में बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइन टूट गई थीं। इन लाइनों को अभी तक सुधारा नहीं गया है। ढोलना और तबालपुर में भी लाइन ठीक नहीं की गई है। इससे दोनों गांवों में अभी बिजली को लेकर समस्या बनी हुई है। बिजली समस्या से गांवों में मक्का की फसल की सिंचाई के लिए नलकूपों से पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि विद्युत विभाग लाइनों को ठीक करने में जुटा है। विगत दिनों में दो बार आंधी तूफान आने से बिजली की लाइनें टूटकर धराशायी हो गई थीं। जनपद के कई बिजली ब्रेकडाउन हुए। मौसम सामान्य होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने में विभाग जुट गया। हालांकि शहरी क्षेत्र की आपूर्ति सुधार ली गई है, लेकिन कई गांवों में समस्या बनी हुई है। ढोलना और तबालपुर में बिजली की लाइनों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.