नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- रेडमी अपने नए स्मार्टफोन Turbo 4 Pro को लेकर चर्चा में है। नई रिपोर्ट्स और शाओमी के जनरल मैनेजर वांग टेंग की ओर से शेयर किए गए टीजर से पता चला है कि ये फोन अगले हफ्ते कंपनी के होम मार्केट चीन में पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला पहला डिवाइस हो सकता है। Redmi Turbo 4 Pro को लेकर सबसे बड़ा हाइलाइट इसके प्रोसेसर को लेकर है। Snapdragon 8s Gen 4 एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड चिपसेट है, जिसमें फुल, लार्ज कोर CPU डिजाइन दिया गया है। इसके साथ Adreno 825 GPU की जोड़ी इसे एक फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस डिवाइस बना सकती है। ऐसे में यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड यूसेज के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह भी पढ़ें- Rs.7000 से कम में बेस्ट स्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.