कौशाम्बी, फरवरी 17 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में टूटी पाइपलाइन की मरम्मत को जल निगम ने जिला पंचायत पर आरोप लगाते हुए क्षतिपूर्ति के लिए धनराशि मांगी थी। इस पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने आरोपों को खारिज करते हुए धनराशि देने से साफ मना कर दिया है। एक्सईएन जल निगम जयपाल सिंह ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह को पत्र भेजा था। भेजे गए पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराए जाने के वक्त ग्रामसभा में पूर्व में बिछाई गई पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। टूटी पाइपलाइन बनवाने के लिए उन्होंने जिला पंचायत से तीन लाख, एक हजार 268 रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में मांगा था। मामले में एएमए ने एक्सईएन जल निगम के आरोपों को नकारते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.