बरेली, जून 19 -- कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को टूटी पटरी के चलते मकरंदपुर स्टेशन पर रोका गया। इसपर परेशान यात्रियों ने ने हंगामा किया। 46 मिनट के बाद ट्रेन चलाई गई। पांच मई को भी यहां पर पटरी टूटी थी। रेल यात्रियों ने राहुल कश्यप, विवेक सिंह आदि ने बताया, कासगंज पैसेंजर बरेली से रवाना हुई। बुधवार को सुबह करीब पौने नौ बजे के समय ट्रेन मकरंदपुर पहुंची। तीन मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना किया जाना था। जैसे ही सिग्नल दिया गया, तभी किसी ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आउटर पर रेल पटरी चटकी हुई है। स्टेशन मास्टर ने सिग्नल को ग्रीन से रेड करा दिया। धीरे-धीरे 20 मिनट हो गए। ट्रेन में बदायूं जाने वाले डेली पैसेंजर काफी थे। उन्होंने हंगामा कर दिया। कुछ यात्री लोको पायलट और कुछ ट्रेन गार्ड के पास पहुंच गये। वहां हंगामा करने लगे, तब यात्रियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.