संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिंकू बूथ हो या महिला थाना पारिवारिक विवाद सुलह-समझौते से निस्तारित कराने में काफी हद तक सफल हो रहा है। पिछले आठ महीने के भीतर 1051 प्रकरण आए और उसमें से 672 मामले सुलह-समझौते से निस्तारित करा दिए गए। जबकि 53 मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए। 303 मामले मीडिएशन में चल रहे है। टूटते रिश्तों को जोड़ने में महिला थाना और पिंक बूथ सुलह-समझौते के सेतु से कामयाब हो रहा है। वैसे तो सुबह से लेकर शाम तक महिला थाने के अंदर हो या बाहर भीड़ दिखाई दे जाती है। महिला थाने के ठीक सामने डीएम ऑफिस और बगल में एसपी ऑफिस है। महिला संबंधी शिकायतें लेकर लोग महिला थाने पर पहुंचते है। तमाम ऐसे भी प्रकरण होते है,जिसमें संतोषजनक कार्रवाई न होने पर उसकी शिकायतें डीएम, एसपी और एएसपी तक पहुंचती रहती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.