नई दिल्ली, फरवरी 18 -- एक छोटी कंपनी ओम इंफ्रा के शेयर 6 महीने से भी कम में 50 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। यानी, कंपनी के शेयर लुढ़ककर आधे हो गए हैं। ओम इंफ्रा के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 103.45 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में ओम इंफ्रा के शेयर 33 पर्सेंट से अधिक गिर गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ओम इंफ्रा पर बड़ा दांव है। केडिया के पास ओम इंफ्रा के 2400000 शेयर हैं। 6 महीने से कम में 50% से ज्यादा टूट गए कंपनी के शेयरओम इंफ्रा के शेयर 23 अगस्त 2024 को 210.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 फरवरी 2025 को 103.45 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 6 महीने से भी कम में करीब 51 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। पिछले दो महीने में ओम इंफ्रा के शेयरों में 42 पर्सेंट की गिरावट आई है। ओम इंफ्रा के शेयर 17 दिसंबर 202...